Breaking News

लखनऊ में फर्जी बैनामा करके करोड़ों हड़पने वाले बिल्डर को पुलिस व एसटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। वहीं निदेशक की तलाश जारी है।

लखनऊ में फर्जी बैनामा करके करोड़ों हड़पने वाले बिल्डर को पुलिस व एसटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। वहीं निदेशक की तलाश जारी है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डर को गिरफ्तार किया है। इस पर मोहनलालगंज थाने में ठगी व जालसाजी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मोहनलालगंज इलाके में प्लाटिंग साइट व फर्जी नक्शा दिखाकर सेना, पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों को झांसे में लिया।  प्लाट के फर्जी बैनामे करके 30 से अधिक लोगों से छह करोड़ से अधिक की रकम हड़प ली।

प्लाट पर कब्जा व रकम वापस न मिलने पर 30 लोगों ने कंपनी के मालिक व निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय के विरुद्व मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे प्रमोद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस व एसटीएफ कंपनी के मालिक की तलाश कर रही थी। सोमवार को मोहनलालगंज के कान्हा उपवन के पास से कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। निदेशक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button