लखनऊ में जंतर-मंतर मामले पर NSUI का बड़ा प्रदर्शन: गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, राजभवन का घेराव करने निकले कार्यकर्ता

लखनऊ में जंतर-मंतर मामले पर NSUI का बड़ा प्रदर्शन: गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, राजभवन का घेराव करने निकले कार्यकर्ता

लखनऊ में जेनरेशन-जी (Gen-Z) के समर्थन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
प्रदर्शन का कारण:
युवा कांग्रेस का आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज, पेलेट गन और कील लगी लाठियों का इस्तेमाल कर बर्बरता की थी।
प्रमुख मांग:
जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई के विरोध में NSUI कार्यकर्ता गृहमंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मार्च का रूट: कार्यकर्ता परिवर्तन चौक से विधानसभा होते हुए राजभवन तक लगभग 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबा मार्च निकालकर राजभवन का घेराव करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था: प्रदर्शन से करीब डेढ़ घंटे पहले (सुबह 11:30 बजे) ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकांश पुलिसकर्मी बिना नेमप्लेट के तैनात नजर आए।
प्रमुख नेतृत्व: प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान, सांसद राकेश राठौर और पूर्व MLC दीपक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।



