Breaking Newsभारत

लखनऊ बिजलीघरों पर 99 संविदा कर्मचारी नियुक्त

लखनऊ बिजलीघरों पर 99 संविदा कर्मचारी नियुक्त

पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने हटाए गए कर्मियों में से दी नियुक्त करने की मंजूरी राजधानी के ग्रामीण अंचलों में स्थित बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए 99 संविदा कर्मियों को नियुक्त किया गया है। यह संविदा कर्मी उन्हीं में से नियुक्त किए गए जिनकी पूर्व में छंटनी की गई थी। हालांकि, ऐसे संविदा कर्मियों को अब तक काम पर नहीं बुलाया गया है।उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने बताया कि अक्टूबर 2024 में विद्युत वितरण मण्डल चतुर्थ के तहत आने वाले उपकेंद्रों से छंटनी के नाम पर 171 कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया था। कर्मचारी संघ के प्रयास के बाद पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा एक जुलाई 2025 से 99 कर्मचारियों को तैनात करने के लिए अनुमोदन दिया गया। अधीक्षण अभियन्ता भविष्य कुमार सक्सेना ने सभी संविदा कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। लेकिन, अब तक ऐसे संविदा कर्मियों को कार्य पर वापस नहीं लिया गया है। इससे उपकेंद्रों पर काम करने वाले कर्मचारियों पर कार्य का अधिक लोड पड़ने से दुर्घटनाएं हो रही है। उधर, अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि जिन संविदा कर्मियों को नियुक्त किया गया, वह काम करना शुरु करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button