Breaking News

गुरुग्राम : लक्ष्मण विहार में महिला शक्ति मंच द्वारा मनाया गया अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

लक्ष्मण विहार में महिला शक्ति मंच द्वारा मनाया गया अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन

महिला शक्ति मंच की संस्थापक श्रीमती संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आज हम सभी बहनों ने मिलकर लक्ष्मण विहार अपने कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जन्मदिन बड़ी धूमधाम व भजन कीर्तन मंगल गीतों के साथ मनाया कीर्तन में काफी महिलाएं शामिल रही आज हम तीन सो वर्ष बाद भी उनको याद कर रहे हैं क्योंकि वह एक आम महिला नहीं थी उन्होंने उस जमाने में महिला शक्ति को आगे बढ़ाया जब महिलाओं को हर तरह से गुलाम समझi जाता था उनके कोई अधिकार नहीं थे अहिल्याबाई होल्कर, सावित्रीबाई फुले, झांसी की रानी जैसी महिलाओं ने एक नई राह दिखाई और हमारे भारत देश की आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं ने अग्रणीय भूमिका निभाई बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ऐसी महान महिलाओं को हम शत-शत नमन करते हैं जिन्होंने समाज में गुलामी की जंजीरों को तोड़ा और सामाजिक तौर से महिलाओं को आगे बढ़iने का कार्य किया आज भी हमारे समाज में बहुत सारी ऐसी बुराइयां है जैसे दहेज प्रथा लिंग जांच महिलाओं का उत्पीड़न आदि ऐसी बुराइयों के खिलाफ हम सभी बहनों को मिलकर आगे बढ़ना होगा अपनी संस्कृति को बचाना होगा बहुत सारे घरों में लोग नशा करते हैं फिर महिलाओं के साथ मारपीट होती है नशे की वजह से बहुत सारे घर बर्बाद हो रहे हैं इसलिए उन महान महिलाओं के जीवन से सीख लेकर हमें समाज में बढ़ चढ़ कर काम करना चाहिए एक जागरूक महिला के तौर पर उन महिलाओं की मदद करनी चाहिए जो आज भी पुराने जमाने की तरह पीड़ा झेल रही है जितना ज्यादा महिला शक्ति जागरूक होगी उतना ही सभ्य व सुंदर समाज बनेगा हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यही तो इंसानियत है और इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष संतोष श्रीपाल शर्मा ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि सभी बहने अपनी शक्ति को पहचाने और एक सभ्य समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button