Breaking Newsभारत

लखनऊ पूर्व सीएम बाबू बनारसी दास की जयंती मनाई

लखनऊ पूर्व सीएम बाबू बनारसी दास की जयंती मनाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 114वीं जयंती पर बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास की ओर से कई जगहों पर निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाए गए। इस अवसर पर आठ निशुल्क एम्बुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये एम्बुलेंस लखनऊ मध्य क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। रानीगंज और राजा बाजार में स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण तथा नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर लगाए गए। इन शिविरों में हजारों नागरिकों ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, मधुमेह और रक्तचाप जांच सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। विराज सागर दास ने कहा कि बाबू बनारसी दास का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। यह अभियान सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button