Breaking Newsभारत
लखनऊ नगर निगम आज रात आठ बजे तक जमा होगा गृहकर

लखनऊ नगर निगम आज रात आठ बजे तक जमा होगा गृहकर
लखनऊ। गृहकर जमा करने पर दी जा रही छूट एक मई से कम हो जाएगी। अभी बृहस्पतिवार तक ऑनलाइन जमा करने पर 10 प्रतिशत और ऑफलाइन जमा करने पर आठ प्रतिशत की छूट दी जा रही है। छूट का लाभ देने के लिए नगर निगम के कैश काउंटर 30 अप्रैल को रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि एक मई से ऑनलाइन गृहकर जमा करने पर आठ और ऑफलाइन जमा करने पर छह प्रतिशत ही छूट मिलेगी। जो लोग अधिक छूट का लाभ उठाना चाहते हैं वह बृहस्पतिवार को अपना गृहकर जमा कर दें। भवन स्वामियों को असुविधा न हो उसके लिए कैश काउंटरों का समय बढ़ा दिया गया है।


