Breaking Newsभारत

राप्ती नदी में 4 बच्चों के डूबने की सूचना…2 घर पर ही मिले- 2 डूबे; एक की उपचार के दौरान मौत- एक लापता

राप्ती नदी में 4 बच्चों के डूबने की सूचना…2 घर पर ही मिले- 2 डूबे; एक की उपचार के दौरान मौत- एक लापता

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में मंगलवार को राप्ती नदी में डूबने से 4 बच्चों के डबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दो बच्चे घर पर मिले और दो बच्चे राप्ती नदी में डूबने की जानकारी हुई। थोड़ी देर में एक बच्चे को पुलिस ने ढूंढकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में मंगलवार को राप्ती नदी में डूबने से 4 बच्चों के डबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दो बच्चे घर पर मिले और दो बच्चे राप्ती नदी में डूबने की जानकारी हुई। थोड़ी देर में एक बच्चे को पुलिस ने ढूंढकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।माधोपुर के स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे खेलते-खेलते राप्ती नदी के पास पहुंच गए थे। इसी दौरान दो बच्चे तालाब में डूब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। तिवारीपुर पुलिस टीम के साथ एनडीआरएफ की टीमें नदी में बच्चों का तलाश में लगा रही। इस दौरान एक बच्चा नदी में डूबता दिखा, जिसे पुलिस की टीम ने नदी से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल में दौरान उपचार उसकी मौत हो गई। वहीं, एक लड़की की तलाश अभी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि चार बच्चों के डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि दो बच्चे घर पर हैं और दो डूब गए हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने तलाश शुरू कर दी। अभी एक लड़की की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button