Breaking Newsभारत

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, राहुल गांधी को दिखाया राम… केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, राहुल गांधी को दिखाया राम… केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राजधानी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को श्री राम दिखाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा और विपक्ष के बीच होर्डिंग वार जारी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में एक बार फिर एक होर्डिंग सामने आई है। यह होर्डिंग कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को राम और सरकार को रावण दिखाया गया है।

यूपी की राजनीति में होर्डिंग और पोस्टर से पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आती हैं। अब दशहरा पर्व पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथ में एक धनुष है, जिसके तरकस में बाण हैं। जैसे अभी संधान होने वाला है।

सामने रावण की तस्वीर है। रावण के रूप में परोक्ष रूप से केंद्र सरकार को दिखाया गया है। इनके दस सिरों में अलग-अलग विभागों के नाम लिखे गए हैं। मुख्य चेहरे पर ‘वोट चोर’ लिखा गया है। तस्वीर को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।
माल एवेन्यू स्थित, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी यह होर्डिंग एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा द्वारा लाई गई है। इस तस्वीर में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button