Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर एएसपी ने की समीक्षा बैठक

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर एएसपी ने की समीक्षा बैठक

चिन्हित पांच थानों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, राहत योजनाओं के व्यापक प्रचार पर जोर

गाजीपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) के अंतर्गत चिन्हित पांच थानों—सैदपुर, नंदगंज, कोतवाली, मरदह एवं कासिमाबाद के सीसी टीम प्रभारियों ने भाग लिया।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर अवैध पार्किंग, अवैध कट, रॉन्ग साइड मार्ग सहित अन्य जोखिम वाले स्थानों का चिन्हांकन कर उनमें सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दिलाने के लिए अधिक से अधिक विक्टिम आईडी जनरेट करने पर बल दिया। इसके अलावा राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता कर उसकी जान बचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात अशेषनाथ एवं यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनपद में सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button