Breaking Newsक्राइमभारत

भुड़कुड़ा (गाजीपुर) : पुलिस रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और खोखा कारतूस बरामद, भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई

पुलिस रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और खोखा कारतूस बरामद, भुड़कुड़ा पुलिस की कार्रवाई

भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिए गए एक अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा एवं एक खोखा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामदगी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर दर्ज मु.अ.सं. 129/2026 (धारा 191(2), 191(3), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस) के अभियुक्त जयहिन्द यादव उर्फ आदित्य यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त कर उससे पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम कृतसिंहपुर स्थित कैलाश यादव के ईंट भट्ठे के पास, शादियाबाद मार्ग के किनारे छिपाकर रखा गया एक .315 बोर का तमंचा एवं एक .315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयहिन्द यादव उर्फ आदित्य यादव (23 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश यादव, निवासी ग्राम अलीपुर मदरा (बरिया), थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न थानों में एक दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ एवं थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button