Breaking Newsभारत

गाजीपुर : दुर्गा पूजा पंडाल हेतु भूमि पूजन संपन्न

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।18/09/025को

दुर्गा पूजा पंडाल हेतु भूमि पूजन संपन्न

जखनियां,गाजीपुर। जखनियां शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता रानी के पंडाल के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

भूमि पूजन के उपरांत समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर आपस में विचार-विमर्श किया तथा पूजा से संबंधित विभिन्न विषयों पर सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता, संतोष सिंह मुन्ना, सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, सत्यम चौहान, नागेंद्र यादव, विजय यादव, अमित जायसवाल, महामंत्री महेंद्र चौहान, उमेश यादव, सुरेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी सच्चे लाल गुण, संजय यादव, व्यवस्थापक अजय वर्मा, आशीष गुप्ता, गोलू विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, पिंटू चौरसिया, मुकेश कुमार लाल सहित दुर्गा पूजा समिति से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे।

दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार भी भव्य स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button