श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में सप्त दिवसीय भव्य श्री राम कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में सप्त दिवसीय भव्य श्री राम कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन
उत्तरप्रदेश के सौभाग्य है कि प्रदेश में वह सभी धाम व तीर्थ मौजूद हैं,जो धाम या तीर्थ उत्तरप्रदेश को भारत के हृदय स्थल के रूप में प्रस्तुत करते हैं। लोगों ने कितना भी दुष्प्रचार किया हो,लेकिन जब जीवन के मर्यादा की बात आती है तो हर व्यक्ति श्रीराम और अयोध्या की ओर देखता है।
जीवन के जीवंतता की बात आती है,जीवन के रहस्यों के बारे में बात आती है तो लोग अविनाशी काशी की ओर देखते हैं।
जीवन मे भक्ति क्या है,जानना हो तो मथुरा, वृंदावन जाइये,जीवन मे समरसता देखनी हो तो प्रयागराज चले जाइये।
लोग कुछ भी बोलते हों,कितना भी दुष्प्रचार कर लें लेकिन ये उत्तरप्रदेश में सनातन धर्म मूल्यों के बारे में हमे जानने सीखने का अवसर मिलता है।


