Breaking Newsभारत

गाजीपुर : ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसानों को योजनाओं और केसीसी के प्रति किया गया जागरूक

‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसानों को योजनाओं और केसीसी के प्रति किया गया जागरूक

अंधऊ गांव में लगी जागरूकता चौपाल, कृषि ऋण, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी गई जानकारी

गाजीपुर। किसानों को कृषि योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं एवं आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत अंधऊ में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदेव कुमार, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी ए.के. शाही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों एवं महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण सुविधा एवं अन्य कृषि संबंधी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया।बैंक अधिकारियों ने बताया कि किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने केसीसी के लाभों में कम ब्याज पर ऋण, समय पर भुगतान करने पर ब्याज में छूट, आवश्यकता अनुसार बार-बार ऋण सुविधा तथा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत एवं ऋण पुनर्गठन जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। जिन किसानों के पास अभी तक केसीसी नहीं है, उनसे शीघ्र आवेदन करने की अपील की गई।चौपाल में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को कम लागत में बीमा सुरक्षा एवं पेंशन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button