Breaking Newsभारत

फतेहपुर: फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रचंड प्रदर्शन: राष्ट्रपति व डीएम को सौंपा ज्ञापन, दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता और स्थानीय समस्याओं पर हुंकार

फतेहपुर: फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रचंड प्रदर्शन: राष्ट्रपति व डीएम को सौंपा ज्ञापन, दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता और स्थानीय समस्याओं पर हुंकार

सिर पर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं; पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक एक करोड़ मुआवजे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफा और गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग; स्थानीय बिजली-पानी संकट पर वृहद आंदोलन की चेतावनी

आज जनपद फतेहपुर में ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर एक बेहद आक्रामक और विशाल प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं तथा बेटियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों के विरोध में संगठन ने कड़ा आक्रोश जताया। विरोध स्वरूप सभी आंदोलनकारी महिलाओं ने अपने सिर पर काली पट्टी बांध रखी थी।संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने जिलाधिकारी महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को एक द्विसूत्रीय और जिलाधिकारी महोदया को स्थानीय जनसमस्याओं से संबंधित एक पंचसूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया।महामहिम राष्ट्रपति से की गई मुख्य मांगो में छात्र-छात्राओं व बेटियों को न्याय, मुआवजा एवं शिक्षा सुधार: पेपर लीक के मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा तुरंत 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उच्च-स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। इस पूरे भ्रष्टाचार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा: भारत की सनातन संस्कृति, जन-आस्था, धार्मिक भावनाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ ‘गौ वंश’ के पूर्ण संरक्षण हेतु गौ माता को आधिकारिक रूप से “राष्ट्र माता” का दर्जा प्रदान किया जाए। साथ ही डीएम को दिए गए ज्ञापन में फतेहपुर जनपद की स्थानीय समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग पंचसूत्रीय ज्ञापन में बिजली संकट: अघोषित कटौती बंद कर रोस्टर अनुसार निर्बाध आपूर्ति हो।खाद किल्लत: यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी रुके, सोसायटियों में उपलब्धता बढ़े।जल जीवन मिशन: अधूरी टंकियां चालू कर खुदी सड़कें ठीक की जाएं।पीएम आवास: छूटे हुए गरीब व भूमिहीन पात्रों का पुनः पारदर्शी सर्वे हो।नहरों में पानी: धान की सिंचाई हेतु टेल (आखिरी छोर) तक पानी पहुंचे। ये मांगे रखी गई हैं |

राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल की दो टूक चेतावनी :प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा, “हम अपनी बेटियों, छात्रों और किसानों पर होने वाले किसी भी अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला के आसीन रहते हुए आंदोलनकारी बेटियों व छात्रों के साथ अभद्रता और क्रूर व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन संवेदनशील मुद्दों और जनसमस्याओं का समयबद्ध व त्वरित निस्तारण नहीं किया गया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक सड़कों पर उतरकर पूरे उत्तर प्रदेश में एक वृहद और ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा करने के लिए बाध्य होगा।इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर “गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जिंदाबाद”, “बेटियों पर अत्याचार बंद करो” और “छात्रों को न्याय दो” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन में संगठन की सैकड़ों जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सरला सिंह, जिला उपाध्यक्ष मरियम जहां, महासचिव संयोगिता वर्मा, हसवा ब्लाक से अध्यक्ष मीना सिंह, उपाध्यक्ष संगीता देवी, कुशमा, उत्तरा, सरिता, शहजादी, नजमा, आरती, असीमुन, मेहनाज सहित भारी संख्या में सहयोगी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Balram Singh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button