Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : बलरामपुर: ST महिला सरपंच को धमकी – ‘मैं गाँव का दबंग, मेरे बिना काम नहीं होगा’ – 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप, थाने में शिकायत

बलरामपुर: ST महिला सरपंच को धमकी – ‘मैं गाँव का दबंग, मेरे बिना काम नहीं होगा’ – 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप, थाने में शिकायत

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

वाड्रफनगर, बलरामपुर। विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत हरीगवां में महिला सरपंच के साथ अभद्रता और रंगदारी का मामला सामने आया है। सरपंच मनबसिया खैरवार ने गाँव के ही मंशाराम साहू पर जातिसूचक गाली देने, पंचायत कार्य में बाधा डालने और 1.5 लाख रुपये की अवैध मांग का आरोप लगाते हुए रघुनाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत हरीगवां की निर्वाचित सरपंच मनबसिया खैरवार पति देवेंद्र, उम्र 40 वर्ष, खैरवार जनजाति से आती हैं। 26 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 05-06 में हरिजन पारा के पास सड़क पर मुरुम डालने का कार्य चल रहा था।

शिकायत के मुताबिक, उसी दौरान मंशाराम साहू मौके पर पहुंचा और काम रुकवा दिया। आरोप है कि उसने सरपंच को जातिगत गाली-गलौज की और कहा – _”मैं गाँव का दबंग आदमी हूँ, पार्टी का नेता हूँ। मेरे आदेशानुसार ही गाँव में कोई भी निर्माण कार्य होगा। मेरे हिसाब से काम नहीं होगा तो मुझे 1,50,000 रुपये नकद दो, वरना काम बंद रहेगा।”_

माला पहनाने से शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में भाजपा नेता द्वारा सरपंच को माला पहनाने को लेकर हुई थी। इसके बाद से ही पंचायत के कामों में दखलअंदाजी बढ़ गई थी।

बाइट 01: महिला सरपंच मनबसिया खैरवार

_”मैं आदिवासी महिला हूँ और जनता ने मुझे चुनकर सरपंच बनाया है। मैं अपने पद का कार्य कर रही हूँ। सड़क निर्माण का काम चल रहा था तो मंशाराम साहू ने आकर गाली दी और पैसे मांगे। कहा कि उसके बिना गाँव में पत्ता भी नहीं हिलेगा। मैंने थाने में आवेदन दिया है, कार्रवाई होनी चाहिए।”_

पुलिस का बयान

रघुनाथनगर थाना प्रभारी ने बताया कि सरपंच की तरफ से 26/06/2026 को आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये धाराएं लग सकती हैं:

जानकारों के अनुसार, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो SC/ST एक्ट, रंगदारी और सरकारी काम में बाधा की धाराओं में केस दर्ज हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button