Breaking Newsभारत

पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की किल्लत पर सरकार पूरी तरह विफल,आमजन की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस — राजेश कुमार तिवारी

पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की किल्लत पर सरकार पूरी तरह विफल,आमजन की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस — राजेश कुमार तिवारी

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई।अपने संबोधन में राजेश तिवारी ने कहा कि पेट्रोल,डीज़ल और गैस की अनियमित आपूर्ति ने आम नागरिकों का जीवन संकट में डाल दिया है। लगातार बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण गरीब,किसान,मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की आपूर्ति को तत्काल सुचारु किया जाए और मूल्यवृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को समितियां पर अपना गेहूं बेचने में तमाम तरह की परेशानी हो रही है अभी बहुत से किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं इस पर संबंधित विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए समस्याओं का यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया,तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। बैठक के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक,सत्येन्द्र कुमार निषाद,श्रवण पाण्डेय,हजारी लाल जयसवाल उत्कर्ष पाण्डेय,अजवर अहमद, विशाल त्रिपाठी,बदरे आलम सुभाष दास,कालंजय त्रिपाठी,संतोष शुक्ला बालमुकुंद चतुरवेदी चंद्रिका प्रसाद संजय सिंह रामनवल सिंह हरीशचंद गुप्ता निजामुद्दीन संजय चौधरी महेन्द्र नाथ मिश्र पानमती शर्मा, ज्ञानेंद्र शाही,के ही भारती प्रभाकर राय अमित त्रिपाठी हरीशचंद्र अग्रहरी,हौसिला पाण्डेय अंनिरुद्ध उपाध्याय संतोष उपाध्याय बद्रीविशाल शुक्ला विवेकानंद यादव प्रेम कुमार शिवम तेजनरायण श्रीवास्तव गोपाल पाण्डेय गब्बूलाल प्रजापति अदालत यादव सुरेन्द्र कुमार अनवर अली प्रवीण तिवारी लालती देवी ज्ञान मती देवी गुड्डी देवी प्रेम कला रामाशीष यादव शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय फूल वदन यादव रामसमझ सावरा रामनगीना साहनी अरविन्द रावत अजित सोनकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button