भारत

नवागत एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, फरियादियों से शालीन व्यवहार और कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश।

नवागत एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 

लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, फरियादियों से शालीन व्यवहार और कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश।

 

गाजीपुर, 9 अक्टूबर।** नवागत पुलिस अधीक्षक आईपीएस विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों से लंबित फाइलों, जनशिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), साइबर सेल सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में रखे अभिलेखों और कार्यों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।उन्होंने पुलिस कार्यालय में अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने पर बल दिया, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से करें और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button