Breaking Newsभारत

देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 17 IAS अफसर इधर से उधर; मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 17 IAS अफसर इधर से उधर; मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

रविवार देर रात उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. यह फेरबदल मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे प्रमुख मंडलों को प्रभावित करता है.

: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल में हुआ है, जहां नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है. इसके अलावा ग्राम्य विकास, आयुष, जल निगम, सहकारिता, उच्च शिक्षा और राजस्व परिषद समेत कई विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती
सरकार के आदेश के मुताबिक, अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को अब मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं, राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है. मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद पहले से खाली चल रहा था. यहां तैनात सिक्किम कैडर के आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी. इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर भी विराम लग गया है.
गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष की जिम्मेदारी
गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग के पद से हटाकर महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद लखनऊ बनाया गया है. प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव समाज कल्याण विभाग से आयुक्त ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है.
नगर विकास और जल निगम में भी बदली जिम्मेदारी
रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास के पद पर बने रहेंगे, लेकिन उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक (अमृत) के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. वहीं, मासूम अली सरवर को सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद से कार्यमुक्त करते हुए प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक (अमृत) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. वह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पद पर बने रहेंगे.
नियोजन और ग्रामीण जल निगम में भी फेरबदल
डा. राज शेखर को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से हटाकर सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, योगेश कुमार को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है. कुमार प्रशांत को सचिव राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है. जबकि गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव सचिवालय प्रशासन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी दी गई है.
सहकारी चीनी मिल्स संघ में भी बदलाव
अमृत पाल कौर, जो प्रतीक्षारत संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड थीं, को इसी पद से कार्यमुक्त किया गया है. इसके साथ ही नवनीत सेहारा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड एवं अपर आबकारी आयुक्त के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है.
इन अधिकारियों की भी बदली गई जिम्मेदारी
फेरबदल के तहत देवेंद्र कुमार पांडेय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले बनाया गया है. विवेक श्रीवास्तव को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, अमृत त्रिपाठी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है. इसके अलावा ओम प्रकाश राय को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button