Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : आईटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को दुल्लहपुर पुलिस ने दबोचा

आईटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को दुल्लहपुर पुलिस ने दबोचा

चौजा रेवरिया पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, भेजा गया न्यायालय

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ चौजा रेवरिया पुल पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप पाल (22 वर्ष) पुत्र गुलाब चन्द पाल, निवासी ग्राम मसोन, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह मय हमराह थाना दुल्लहपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button