
डीएम अनुपम शुक्ला की मौजूदगी में खोला गया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस
एफएलसी की तैयारी के लिए वीडियोग्राफी के बीच हुई कार्रवाई, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
गाजीपुर, 12 अक्टूबर 2026 आगामी निर्वाचन संबंधी तैयारियों के क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के प्रयोजन से ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस खोला गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। वेयरहाउस खोले जाने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन के अनुसार, ईवीएम/वीवीपैट की एफएलसी निर्वाचन तैयारियों की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट की जांच से संबंधित आवश्यक कार्य किए जाते हैं, ताकि निर्वाचन के दौरान मशीनों की कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन कराये।ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस खोले जाने के समय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी प्रक्रिया में सहभागिता की।उपस्थित प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति, इंडियन नेशनल कांग्रेस के सदस्य आलोक यादव, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव आदित्य नारायण सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राजेश यादव एवं जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन तथा आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद शामिल रहे।ईवीएम एवं वीवीपैट के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। जिला प्रशासन ने बताया कि संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन और निर्वाचन संबंधी तैयारियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रावधानों का पालन किया जाता है।



