Breaking Newsभारतराजनीति

जनता दर्शन: ‘आत्मनिर्भर बनने के लिए करनी है गोसेवा’, सीएम योगी ने तुरंत मंजूर की सीतापुर की पूनम की अर्जी

जनता दर्शन: ‘आत्मनिर्भर बनने के लिए करनी है गोसेवा’, सीएम योगी ने तुरंत मंजूर की सीतापुर की पूनम की अर्जी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ में सीतापुर के हरगांव (गुरुदेव नगर) की रहने वाली पूनम देवी ने आत्मनिर्भर बनने की अनूठी पहल की। वर्तमान में 5 गायों का पालन कर रहीं पूनम ने सीएम से और गोवंश उपलब्ध कराने की गुहार लगाई, ताकि वे दूध की बिक्री बढ़ाकर अपने परिवार को समृद्ध बना सकें।

उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उनकी सराहना की, बल्कि मौके पर ही अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि पूनम को निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्हें ‘मुख्यमंत्री सहभागिता योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और अन्य नियमनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के आदेश दिए। सीएम ने कहा, “गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। मन से गोसेवा करें, जीवन की सभी बाधाएं और कष्ट दूर होंगे।”

​दिव्यांग की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

जनता दर्शन के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जांच कराकर पीड़ित को राहत देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button