जखनिया, गाजीपुर : साबिर अली आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार की राह हुई आसान

साबिर अली आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार की राह हुई आसान
कैंपस प्लेसमेंट में 110 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 80 का हुआ चयन

जखनिया, गाजीपुर। साबिर अली प्राइवेट आईटीआई, जखनिया में युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 110 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन होने से संस्थान में खुशी का माहौल रहा।प्लेसमेंट अभियान में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड, Valeo Friction Materials Private Limited तथा NTTF के डिप्लोमा कार्यक्रम से जुड़े रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी अभ्यर्थियों को दी गई। युवाओं को ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराए गए।चयनित अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न कंपनियों में असिस्टेंट टेक्नीशियन एवं प्रोडक्शन ट्रेनी जैसे पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कंपनियों की ओर से परिवहन सुविधा, भोजन, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज, बीमा सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। कुछ कार्यक्रमों में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्थायी रोजगार का अवसर भी बताया गया।NTTF के मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग डिप्लोमा (CP33) कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, व्यावहारिक कौशल एवं रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर एचआर रामनाथ पासवान ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साबिर अली आईटीआई के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि युवाओं को बेहतर औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।प्रिंसिपल अमरनाथ यादव ने चयनित 80 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक संदीप कुमार, राधेश्याम यादव, अजय कुमार, प्रताप यादव, गोविन्द कुमार राव एवं धर्मवीर भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।



