Breaking Newsभारत

जखनिया/गाजीपुर : वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पाण्डेय को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, ब्रह्म भोज में उमड़ा जनसैलाब

वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पाण्डेय को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, ब्रह्म भोज में उमड़ा जनसैलाब

जखनिया/गाजीपुर।गाजीपुर जनपद के जखनिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत बुढानपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय रजनीकांत पाण्डेय की स्मृति में आयोजित ब्रह्म भोज एवं श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र शोकमग्न दिखाई दिया तथा कार्यक्रम स्थल पर भावुक माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय रजनीकांत पाण्डेय को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी विदाई दी।उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तहसील प्रशासन के अधिकारी, अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रजनीकांत पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए नमन किया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रजनीकांत पाण्डेय न्यायप्रिय, मृदुभाषी और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में अधिवक्ता धर्म का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी। उनका व्यवहार अत्यंत सरल एवं सहयोगात्मक था, जिसके कारण वे हर वर्ग के लोगों के बीच सम्मानित और लोकप्रिय थे।वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से अधिवक्ता समाज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सज्जन, कर्मठ और समाजहित में सदैव सक्रिय रहने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों की भारी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि स्वर्गीय रजनीकांत पांडेय ने अपने व्यवहार, सेवा और सद्भावना से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था। कार्यक्रम के दौरान कई लोग भावुक हो उठे और उनके साथ बिताए गए संस्मरणों को साझा करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button