जंगीपुर, गाजीपुर : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार


जंगीपुर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लल्लन राजभर मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अरसदपुर तिराहे के पास से सुधीर राजभर (24) पुत्र स्व. नगीना राजभर, निवासी वार्ड नंबर 11 सरस्वती नगर, कस्बा जंगीपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जंगीपुर थाने में चोरी, मारपीट, धमकी, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में मु0अ0सं0 115/2020 धारा 379, 411 IPC, मु0अ0सं0 129/2021 धारा 323, 504, 506 IPC, मु0अ0सं0 151/2021 धारा 363, 366, 376 IPC व 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा मु0अ0सं0 185/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज होने की जानकारी दी गई है।गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक लल्लन राजभर सहित थाना जंगीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।



