गाजीपुर : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, 10 उत्कृष्ट महिलाओं को मिला सम्मान

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।29/10/025को
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, 10 उत्कृष्ट महिलाओं को मिला सम्मान

जखनियां, गाज़ीपुर। जखनियां ब्लॉक सभागार में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं, सफाई कर्मचारियों, रोजगार सेवकों, सचिवों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी भीमराव की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 10 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भीमराव ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह समर्पित है। महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दीक्षित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कर कोड का अधिक से अधिक विस्तार करें और जरूरत पड़ने पर शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —
📞 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा
📞 108 – सामान्य एंबुलेंस सेवा
📞 1930 – साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1098 – चाइल्डलाइन
📞 181 – वीमेन हेल्पलाइन
📞 112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
📞 101 – अग्निशमन सेवा
उन्होंने बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाएं अपनी समस्याएं बेझिझक रख सकती हैं।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम यादव, सतीश कुमार, भानु मौर्य, हरिद्वार यादव, ओपी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



