Breaking Newsभारत

गोरखपुर : हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा तेज़ डीजे, सीएम के शहर में उड़ीं नियमों की धज्जियां

हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा तेज़ डीजे, सीएम के शहर में उड़ीं नियमों की धज्जियां

​गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में कानून और उच्च न्यायालय के आदेशों को सरेआम ताक पर रखने का मामला सामने आया है। नगर के घोष कंपनी चौराहे से कोतवाली की ओर बढ़ रहे बारावफात के जुलूस में अत्यधिक तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

ध्वनि प्रदूषण के इस तांडव से सड़क किनारे बने पुराने और कमजोर मकानों के हिलने तथा उनके ढहने का गंभीर खतरा बन गया है। जुलूस में बज रहे हाई-डेसिबल साउंड सिस्टम को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी डर और आक्रोश व्याप्त है।

​ध्वनि नियमों की खुलेआम अनदेखी: हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा और शांति व्यवस्था संबंधी गाइडलाइन्स को पूरी तरह दरकिनार कर बेखौफ तरीके से साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल: वीआईपी जिले में इस तरह खुलेआम नियमों के उल्लंघन पर स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

​क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर डीजे की आवाज़ को तुरंत बंद या नियंत्रित कराया जाए और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button