Breaking Newsभारत

गाजीपुर : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का मन की बात

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।28/09/025को

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का मन की बात

जखनिया , गाजीपुर। भाजपा मंडल जखनिया प्रथम में रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 209 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड को रेडियो पर सुना।

कार्यशाला की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलामंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। “वोकल फॉर लोकल” का मंत्र पूरे देश में गूंज रहा है और भारत आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में विश्व के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का अभियान तभी सफल होगा जब लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना प्रधानमंत्री का है, जिसे जनता के सहयोग से साकार किया जा सकता है।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शहीद भगत सिंह एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर को स्मरण किया। उन्होंने अपील की कि त्योहारों को स्वदेशी उत्पादों से मनाने का संकल्प लें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, अवधेश यति, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मंत्री रामरतन कुशवाहा, ओमप्रकाश दुबे, दशरथ चौहान, सदानंद राम, पारस पांडेय, चंद्रमा प्रसाद, रामाश्रय पांडेय, शिवाकांत सिंह, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री पंकज सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button