Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 365 शिकायतें प्राप्त, 43 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 365 शिकायतें प्राप्त, 43 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवराई तहसील में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस

गाजीपुर।जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सेवराई के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।तहसील सेवराई में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 97 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 365 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 23 में से 03, जमानियां तहसील में 42 में से 04, तहसील जखनियां में 70 में से 03, तहसील सैदपुर में 19 में से 01 तथा तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में प्राप्त 73 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कुछ मामलों का त्वरित निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर भूमि एवं आपसी विवादों के समाधान के निर्देश दिए।साथ ही समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, जिससे जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डीसी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी सेवराई सहित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील सेवराई के रिकॉर्ड रूम, एसडीएम न्यायालय एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button