Breaking News

गोरखपुर रहस्यमय परिस्थितियों में 9 जून से ईट भट्टे से मुंशी गायब

गोरखपुर रहस्यमय परिस्थितियों में 9 जून से ईट भट्टे से मुंशी गायब

सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि पिपराइच अंतर्गत ग्राम सभा लहुरादेउर निवासी सुभाष यादव पुत्र श्री फागू यादव जो मोती मार्का ईट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे जिसके भट्ठा मालिक (अनिरुद्ध साधवानी) हैं।

सुबास यादव रहस्यमय परिस्थितियों में दिनांक 9.6.2025 को भट्टे से गायब हो गए इसकी सूचना थाना पिपराइच को लिखित में दिनांक 11.6.2025 को पीड़ित परिजन ने दिया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मेरे द्वारा ADG गोरखपुर,DIG गोरखपुर, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया गया था। समस्या का हल ना होने पर आज दिनांक 23.6.2025 को पीड़ित परिजनो के गांव से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने मेरे नेतृत्व में पहुंचे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोरखपुर पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से काफी देर तक गेट पर खड़ा कराए रहे एवं मिलने में हिला हवाली कर रहे थे।

मजबूर होकर साथियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऑफिस के सामने जमीन पर बैठकर न्याय दिलाने के लिए धरना एवं प्रदर्शन करना पड़ा।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थों को भेज कर मिलने का समय दिया एवं उन्होंने आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र मामले का समाधान/पर्दाफाश करा दिया जाएगा।
वहीं चौरी चौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर में हुई निषाद समाज की मां बेटी की डबल मर्डर हत्या के मामले में खुलासा करने का भी मांग किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अनूप यादव सुरेंद्र यादव मैना भाई संजय गुप्ता मोनू वकील पीड़ित परिवार के परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button