Breaking Newsभारत

गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी में लाखों का गबन, दो मैनेजर गिरफ्तार

गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी में लाखों का गबन, दो मैनेजर गिरफ्तार

गोरखपुर। उरुवा बाजार थाना पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड की उरुवा शाखा में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी और लाखों रुपये के गबन के मामले में दो शाखा प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों से लोन की प्री-पेमेंट के नाम पर रकम वसूली, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में धनंजय कुमार मद्धेशिया निवासी बरगदवा, थाना निचलौल (महराजगंज) तथा इंद्रजीत कुमार निवासी पड़री, थाना हाटा (कुशीनगर) शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि धनंजय कुमार मद्धेशिया ने 474 खातों से ₹7,90,800 का गबन किया, जबकि इंद्रजीत कुमार ने ₹61,262 की राशि का दुरुपयोग किया। दोनों ने ग्राहकों से लोन प्री-पेमेंट की रकम लेकर उसे कंपनी में जमा नहीं किया।

कंपनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना उरुवा बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए उरुवा बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत कुमार के खिलाफ हाटा थाने में पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button