Breaking Newsभारत

गोरखपुर : पूनम सिंह गोरखपुर नगर निगम की नई उपसभापति बनीं।

पूनम सिंह गोरखपुर नगर निगम की नई उपसभापति बनीं।

राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सर्वसम्मति से चुनी गईं।

तीन दशक बाद महिला को मिला यह महत्वपूर्ण पद।

गोरखपुर। पूनम सिंह नगर निगम की नई उपसभापति बनीं हैं। गुरुवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह को सर्वसम्मति से नया उपसभापति चुना गया। हाल ही में तत्कालीन उपसभापति के पद रिक्त होने के बाद इस पद के लिए चुनाव कराया गया था। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने पूनम सिंह के नाम का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया।

पूनम सिंह नगर निगम गोरखपुर के इतिहास में उपसभापति बनने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले वर्ष 1997 में अमिता शर्मा इस पद पर निर्वाचित हुई थीं। करीब तीन दशक बाद किसी महिला को नगर निगम के इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है।

उपसभापति चुने जाने के बाद पूनम सिंह ने कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर हित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय के साथ काम करने की बात कही।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति शहर के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उनके निर्वाचन को नगर निगम में महिला नेतृत्व की मजबूत भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button