Breaking Newsभारत

गोरखपुर नवागत नगर आयुक्त अजय जैन का एक्शन प्लान !! महापौर संग अधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ बैठक

गोरखपुर नवागत नगर आयुक्त अजय जैन का एक्शन प्लान !! महापौर संग अधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ बैठ

प्राथमिकताएं तय कर दिए सख्त निर्देश, जनसेवा व पारदर्शिता पर जोर

गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर में नवागत नगर आयुक्त अजय जैन ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर आयुक्त अतुल कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सेवाएं सीधे आम जनता से जुड़ी हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें।

उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण और जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी विभाग से लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने और जनहित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए सभी अधिकारी मिलकर काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button