बस्ती : संगठन सृजन की बैठक में बनी रणनीति , 100 दिन के भीतर ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन बनायेगी कांग्रेस

संगठन सृजन की बैठक में बनी रणनीति , 100 दिन के भीतर ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन बनायेगी कांग्रेस
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संगठन सृजन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन बनाने , उसे मजबूत करने , पार्टी के संदेश से लोगों को जोड़ने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में नव नियुक्त कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान और मोहम्मद आशिफ रिजवी ने कांग्रेस के योगदान , संगठन की वर्तमान स्थिति आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बिना मजबूत संगठन के पार्टी की मजबूती संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में जब देश , प्रदेश और जनपद की जनता कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं हमें कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने की जमीनी स्तर पर पहल करनी होगी। कहा कि अब कांग्रेस संगठन में जो भी पदाधिकारी होगी उसे बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बताया कि संगठन सृजन का अभियान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दिशा निर्देश के अनुरूप 100 दिनों तक चलेगा और इस दौरान जनपद , तहसील , ब्लाक , न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बैठक में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह , राम जियावन , वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव , पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू , कौशल त्रिपाठी , संदीप श्रीवास्तव , जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार भारती , डॉ आलोक रंजन , गंगा प्रसाद मिश्र ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि बैठक में जो सुझाव आये हैं उसे सामूहिक प्रयास से पूरा किया जाएगा। संगठन सृजन की बैठक में मुख्य रूप से डॉ शीला शर्मा , शकुन्तला देवी , रंजना सिंह , नीलम विश्वकर्मा , जयन्त चौधरी , नर्वदेश्वर शुक्ल , सुधीर यादव , अमित सिंह , अलीम अख्तर , शौकत अली , राज बहादुर निषाद , जमीन अहमद कादरी , शिव विभूति मिश्र , अवधेश कुमार , लाल जी श्रीवास्तव , राम चन्द्र चौहान , अभिषेक सिंह सूर्यवंशी , मारूफ अली आदि तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।