Breaking Newsभारतराजनीति

भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, बोले-विपक्ष में बैठने के लिए अभी से मेहनत कर रहे

भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, बोले-विपक्ष में बैठने के लिए अभी से मेहनत कर रहे

भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव ने चुटकी ली। कहा कि पहली बार कोई सरकार विपक्ष में बैठने के लिए अभी से मेहनत कर रही है।

राजधानी लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा। सुबह हुई भाजपा की पदयात्रा पर चुटकी ली। कहा कि इतनी धूप में बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हमें एक चायवाले लड़के ने चाय क्या बना पिला. उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई।

सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है।

उन्होंने सीएम योगी के स्टेटमेंट ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ पर भी चुटकी ली। कहा कि ये शायद वनस्पति का असर है। कहा कि भाजपा बार बार झूठ का पाठ पढ़ाती है। सदन बुलाया गया है। सदन में सरकार ये बताए कि जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button