Breaking Newsभारत

गोरखपुर अरविंद कुमार यादव बने जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच

गोरखपुर अरविंद कुमार यादव बने जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी कॉमर्शिलय सुपरवाइजर एवं हैंडबॉल कोच अरविंद कुमार यादव को जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम 15 से 26 जुलाई तक चीन के चुझोउ में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

प्रतियोगिता से पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर तीन से 13 जुलाई तक जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में टीम का नेतृत्व कोच के रूप में अरविंद कुमार यादव करेंगे। वर्तमान में अरविंद कुमार यादव पूर्वोत्तर रेलवे के छावनी स्टेशन पर डिप्टी कॉमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button