Breaking Newsभारतराजनीति

गुरुग्राम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न विधायक मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग साझा की खुशी

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र

गुरुग्राम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न विधायक मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग साझा की खुशी

असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया।

विधायक मुकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराकर इस ऐतिहासिक विजय की खुशी साझा की और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर में “जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा संगठन की मजबूती और लाखों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन पर भरोसा जताते हुए यह ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि यह जनादेश वहां के कुशासन से मुक्ति की दिशा में एक मजबूत कदम है। भाजपा का कमल अब वहां भी पूरी तरह खिलेगा और प्रदेश को विकास एवं सुशासन की नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने एकजुट होकर आगामी समय में भी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button