Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : गुरुग्राम-किआ इंडिया का धमाका नई साइरोस MY260लॉन्च

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

गुरुग्राम-किआ इंडिया का धमाका नई साइरोस MY260लॉन्च

नई साइरोज 8.39 लाख से शुरू

वीओ

किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए अपनी लोकप्रिय एसयूवी किआ साइरोस (Kia Syros) का रिफ्रेश्ड MY26 (Model Year 2026) मॉडल पेश कर दिया है। डैप किआ (DAP Kia) शोरूम में आयोजित एक भव्य समारोह में इस नई गाड़ी से पर्दा उठाया गया। लॉंचिंग के इस खास अवसर पर खेल और मनोरंजन जगत की नामी हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व के नंबर 1 भाला फेंक खिलाड़ी नीरज यादव और बॉलीवुड अभिनेता पवन पनिहार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किआ इंडिया के एमडी के साथ डैप किआ के निर्देशक दीपक दवे, आकाश भारद्वाज, पंकज जैन, वीपी सेल्स करण कपूर और जीएम सेल्स संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

नई साइरोस को पहले से अधिक स्पोर्टी और रग्ड लुक दिया गया है। कंपनी ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें कई कॉस्मेटिक और तकनीकी बदलाव किए हैं। नए फ्रंट और रियर बंपर के साथ गाड़ी अब सड़क पर ज्यादा बोल्ड नजर आ रही है। HTX और HTX(O) ट्रिम्स में 17-इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिन्हें नियॉन रंग के ब्रेक कैलिपर्स के साथ और भी आकर्षक बनाया गया है। किआ ने तीन नए सिग्नेचर कलर्स पेश किए हैं। मैग्मा रेड (Magma Red), आइवरी सिल्वर मैट (Ivory Silver Matte) और आइवरी सिल्वर ग्लॉस (Ivory Silver Gloss)। अब डीजल ऑटोमैटिक (6AT) का विकल्प HTK+ वेरिएंट से ही उपलब्ध होगा, जिससे ऑटोमैटिक डीजल चाहने वालों के लिए यह अधिक किफायती हो गई है।

किआ ने लाइनअप का विस्तार करते हुए चार नए ट्रिम्स HTE, HTE(O), HTK+(O), और HTX(O) जोड़े हैं।डैप किआ के निदेशकों के अनुसार, नई साइरोस न केवल लुक्स में बेहतर है, बल्कि नए ट्रिम्स के साथ यह ग्राहकों को बजट और फीचर्स के बीच बेहतर चुनाव करने की आजादी देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button