Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहार शिविर में मिला त्वरित समाधान

सुशासन तिहार शिविर में मिला त्वरित समाधान

लाभार्थियों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर, 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 अब आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इसका सकारात्मक असर अब ग्रामीणों के जीवन में साफ दिखाई देने लगा है।

इसी कड़ी में आयोजित पाढ़ी जनसमस्या निवारण शिविर कई जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत लेकर आया। शिविर में अधिकारियों ने लोगों के आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की। वर्षों से छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले ग्रामीणों को इस बार अपने गांव के नजदीक ही समाधान मिल गया।

सुशासन शिविर में ग्राम सारगढ़ी के श्रीमती आनंद लकड़ा एवं आस्था गुप्ता को नया राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की खाद्यान्न योजना का नियमित लाभ मिल सकेगा। ग्राम खटवाबरदर की बनियारो और बिनती ने अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जुड़वाया। ग्राम सरगवां की सिलवंती जिन्होंने शिविर में पंजीयन के लिए आवेदन दिया और त्वरित निराकरण करते हुए श्रम पंजीयन बनाया गया। इससे अब शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

उन्होंने बताया कि पहले छोटी समस्याओं के लिए भी जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों की परेशानी होती थी। लेकिन इस बार प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचा और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। इससे लोगों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button