Breaking Newsभारत

गाजीपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खो-खो में नेहरू स्टेडियम-ए गाजीपुर विजेता, कुश्ती में 62 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

गाजीपुर, 31 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 30 अगस्त को नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के प्रांगण में जूनियर बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता, सब-जूनियर बालकों की कुश्ती प्रतियोगिता एवं संडे ऑन साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तीनों प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर गाजीपुर विनोद जोशी ने किया। वहीं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं। जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।खो-खो प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में नेहरू स्टेडियम-ए ने नेहरू स्टेडियम-बी को 04-00 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर ने मां भगवती पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 06-00 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में नेहरू स्टेडियम-ए गाजीपुर ने बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 06-04 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राधेश्याम सिंह यादव, लालबहादुर यादव, प्रिंस यादव, रितेश राय, प्रमोद यादव, शिवानी राय, नैनिका राय, मनोज कुमार, राजेश कुमार एवं सुनील सिंह ने निभाई।कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में कुल 62 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रेमचंद यादव, कमलेश यादव, अंकुर यादव, अजय कुमार बिंद, राम आशीष यादव, संजय यादव, छोटेलाल यादव एवं योगेंद्र यादव ने निभाई।इस अवसर पर खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय, संगीता यादव, प्रदीप कुमार राय, जैनेन्द्र कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button