Breaking Newsभारत

गाजीपुर में जनगणना-2027 की स्व-गणना शुरू,जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर किया शुभारंभ, 21 मई तक चलेगा स्व-गणना अभियान

गाजीपुर में जनगणना-2027 की स्व-गणना शुरू,जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर किया शुभारंभ, 21 मई तक चलेगा स्व-गणना अभियान

गाजीपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं स्व-गणना अभियान का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर किया।जिलाधिकारी ने बताया कि 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा, जबकि 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से इंटरनेट पर स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। इसके लिए जनगणना स्व-गणना पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर में लगभग एक लाख स्व-गणना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के करीब सात हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनवरी और फरवरी 2027 में व्यक्तिगत गणना का कार्य किया जाएगा।जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना को किसी भ्रम या अफवाह से जोड़कर न देखें। यह केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि आम जनता की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं तैयार की जा सकें।

ऐसे करें स्व-गणना

स्व-गणना के लिए सबसे पहले पोर्टल खोलकर राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और परिवार के मुखिया के नाम से पंजीकरण कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। नागरिक हिंदी, अंग्रेजी समेत 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।फॉर्म में मकान, बिजली-पानी, शौचालय, परिवार के सदस्यों तथा टीवी, मोबाइल और इंटरनेट जैसी सुविधाओं से संबंधित कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म की जांच कर उसे सबमिट करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button