Breaking Newsभारत

गाजीपुर : प्राचार्य डा. इंद्रदेव सिंह के पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर

प्राचार्य डा. इंद्रदेव सिंह के पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भुड़कुड़ा महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. इन्द्र देव जी की पुण्यतिथि महाविद्यालय के प्राध्यापक गण, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र /छात्रा उपस्थित रहे! महाविद्यालय परिसर में स्थित डा इन्द्र देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रो सत्य प्रकाश सिंह, प्रो रमेश कुमार, प्रो शिवानन्द पांडेय, प्रो प्रकाश चन्द्र पटेल,प्रो संजय कुमार, डा सन्तोष मिश्रा, डा धनन्जय उपाध्याय, डा राजेश केशरी, डा थर्मेन्द्र मौर्य, डा सन्तोष यादव, डा सर्वानन्द सिंह, डा सुनिल सिंह गौतम, अश्विनी सिंह दीक्षित, डा अमित सिंह, संजय सिंह, शशिकान्त सिंह, दिलीप कुमार सिंह,शेखावत अली, अमय विक्रम शुक्ला, रजत सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, शिवम् पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, हेमराज सिंह, मृत्युंजय सिंह, अकबर अली सहित समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया! दिनांक 18 मई को दुखद निधन होने के पूर्व तक विभिन्न झन्झावत के बाद भी महाविद्यालय को उच्च शैक्षिक स्तर तक पहुंचाने के साथ ही जखनियां क्षेत्र की सामाजिक प्रगति के साथ ही क्षेत्रीय विकास हेतु अनवरत लगे रहे!! आज महाविद्यालय परिवार डा इन्द्र देव जी जिनका जीवन एक गृहस्थ सन्त समान था, के शैक्षिक प्रयास के साथ ही सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास हेतु समर्पित रहने का संकल्प लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button