Breaking Newsभारत

गाजीपुर : प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल सम्पन्न, चयनित खिलाड़ी वाराणसी मंडलीय ट्रायल में दिखाएंगी दम

गाजीपुर, 23 जुलाई। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता आगामी 4 से 6 अगस्त 2026 तक आगरा में आयोजित होगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि जिला खेल कार्यालय एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में कुल 20 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से प्रदर्शन के आधार पर 9 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ी 24 जुलाई को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा (वाराणसी) में आयोजित मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गाजीपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अकरम अहमद, कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा, अजय गुप्ता, मो. मोईन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button