Breaking Newsभारत

गाजीपुर : दुर्घटना में मृत सिपाही के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

दुर्घटना में मृत सिपाही के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने आश्रित परिवार को सौंपे सहायता राशि के चेक, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

गाजीपुर। सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए थाना कोतवाली के आरक्षी रमन सिंह के आश्रित परिवार को बुधवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की विशेष पहल पर गाजीपुर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से एकत्रित धनराशि का चेक मृतक सिपाही के परिजनों को सौंपा गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मृतक आरक्षी की माता को 10 लाख रुपये तथा पत्नी को 18 लाख 76 हजार 787 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि मिलने पर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने गाजीपुर पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिस परिवार एकजुट होकर अपने साथी कर्मियों एवं उनके परिवारों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आरक्षी रमन सिंह की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा तथा उनके परिवार को भविष्य में भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस पहल को पुलिस विभाग की मानवीय संवेदनाओं एवं आपसी सहयोग की मिसाल बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button