Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनिया पावर हाउस के अवदर गांव में बिजली संकट

गाजीपुर

जखनिया पावर हाउस के अवदर गांव में बिजली संकट

आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आया विभाग

गाजीपुर जखनिया पावर हाउस अंतर्गत नेवादा फीडर के अवदर गांव में आंधी-तूफान के चलते कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने का मामला सामने आया है। लगातार अंधेरे में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय से मुलाकात कर अपनी समस्या बताया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में बिजली का पोल टूट गया है, जिससे आपूर्ति पूरी तरह ठप है। साथ ही उन्होंने मांग किया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय ने 4 मई 2026 को जखनिया पावर हाउस पर तैनात एसडीओ और जेई के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे दी। जैसे ही इस प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की सूचना बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा देने की अपील की गई। जगह जगह बिजली पोल गिरने लगा, तेजी से कार्रवाई करते हुए विभागीय टीमों ने क्षतिग्रस्त पोलों को दुरुस्त करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय ने जिला प्रशासन से मांग की कि जखनिया पावर हाउस पर तैनात एसडीओ और जेई का तत्काल ट्रांसफर किया जाए, ताकि क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। वहीं समय पर हस्तक्षेप और विभाग की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जिला अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button