
गहमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कंटेनरों से 152 भैंस व पड़वा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने 11 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों में ले जाए जा रहे कुल 152 भैंस एवं पड़वा बरामद किए। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है, जबकि दोनों कंटेनरों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान ग्राम बकैनिया मोड़ के पास दो कंटेनरों में पशुओं को ले जाते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों कंटेनरों से कुल 152 भैंस एवं पड़वा बरामद किए और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैज (22) और मोहम्मद कैफ (21), निवासी ग्राम सिरसखेड़ा, थाना मुंडापांडे, जनपद मुरादाबाद; मोहम्मद मोईन (32) और मोहम्मद सलमान (21), निवासी ग्राम बुडीना खुर्द, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर; तथा मोहम्मद बिलाल (45), निवासी ग्राम बरनावा, थाना विनौनी, जनपद बागपत के रूप में हुई है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कंटेनर संख्या UP21CN3793 और UP17AT9522 को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया। दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी सेवराई में खड़ा कराया गया है। आरोपियों की जामा तलाशी में कुल 6500 रुपये भी बरामद हुए हैं।इस मामले में थाना गहमर पर मुकदमा अपराध संख्या 221/2026, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार शर्मा तथा थाना गहमर की पुलिस टीम शामिल रही।



