“लहू बहाएंगे अपने वतन के नाम पर जो,वही तो मुल्क की एक रोज दास्तां होंगे”

“लहू बहाएंगे अपने वतन के नाम पर जो,वही तो मुल्क की एक रोज दास्तां होंगे”
“एक शाम वतन के शहीदों के नाम” कवि सम्मेलन आयोजितः
गोरखपुर 15 अगस्त विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखनाथ चकसा हुसैन में खुशी मैरिज हॉल में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गोरखपुर व आसपास के कवि और शायरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीउल्लाह अंसारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देते हुए अपने उद्गार व्यक्त किया,विशिष्ट अतिथि श्री दुर्गा माता मंदिर,लेहड़ा, आनंद नगर,महाराजगंज के महंत नागेंद्र नाथ पांडे ने भी अपने आशीर्वचन से कवि सम्मेलन को सिंचित किया,सर्वप्रथम वरिष्ठ कवि राम सुधार सिंह सैंथहिवार ने सरस्वती वंदना करके कवि सम्मेलन का प्रारंभ किया तत्पश्चात वरिष्ठ शायर महमूदुल हक महमूद ने उर्दू में एक नात- ए-पाक पढा़,इसके बाद संचालक कुंदन वर्मा ने बद्रीनाथ सांवरिया को आवाज दिया जिन्होंने कई मुक्तक पढ़ा तत्पश्चात डॉक्टर जाकिर हुसैन उर्फ हुसैन गोरखपुरी ने उर्दू शायरी और गजल से शराबोर किया तत्पश्चात अवधेश शर्मा नंद ने विभिन्न विधाओं में कविताएं सुना कर सबका मनमोहा,तत्पश्चात हाजी मकबूल अहमद मंसूरी ने हिंदी और उर्दू में देशभक्ति पूर्ण रचनाएं सुना कर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया तत्पश्चात संचालक कुंदन वर्मा ने विभिन्न प्रकार की विधा में कविताएं पढा़,इसके बाद वरिष्ठ कवि कृष्ण श्रीवास्तव ने देशभक्तिपूर्ण और मजा़हिया ग़ज़ल सुनाया तत्पश्चात नवोदित शायर राघवेंद्र मिश्रा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया,अरविंद अकेला ने भोजपुरी के साथ हिंदी गीतों से महफिल को संवारा,मोहम्मद अजीज ने गजल शायरी और गीत से एक नई ऊंचाई प्रदान किया तत्पश्चात मगहर,संत कबीरनगर से आए नज़र मगहरी ने उर्दू गजलों से कवि सम्मेलन मैं शमा बाँध दिया,अंतर्राष्ट्रीय गायिका व फिल्म मेकर ममता विश्वास ने भी अपने गीत व ग़ज़लों से लोगों को आकर्षित किया। इसके बाद आयोजक एवं अध्यक्षता कर रहे अरुण कुमार श्रीवास्तव’शम्स गोरखपुरी’ने विभिन्न विधाओं में अपनी रचना सुनाते हुए शहीदों की भावनाओं को व्यक्त किया,उन्होंने कहा”जाने कल आप और हम कहां होंगे,जहांन में मेरी तुररबत के बस निसां होंगे,लहू बहाएंगे अपने वतन के नाम पर जो,वही तो मुल्क की एक रोज दास्तां होंगे,”और उन्होनें आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुशीनगर से वैचारिक क्रांति पार्टी क राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के गुप्ता,देवरिया से लौकिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन चौहान,विवेकानंद यादव,अनिरुद्ध यादव,विजय जुआठा,अत्ताउल्लाह शाही,जाकिर अली,अकबर अली,संजय श्रीवास्तव आदि तमाम लोग उपस्थित थे।



