अलीपुर मदंरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का भव्य आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए प्रेरक कार्यक्रम

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।26/01/026को
अलीपुर मदंरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का भव्य आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए प्रेरक कार्यक्रम

जखनियां (गाजीपुर)।जखनियां विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर मदंरा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्व0 राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज अलीपुर मदंरा के परिसर में बड़े ही धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील बार के वरिष्ठ अधिवक्ता अखीला नंद सिंह उपस्थित रहे। वहीं ग्राम सभा अलीपुर मदंरा के प्रधान सर्वानंद सिंह (झुन्ना) की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।विद्यालय के प्रबंधक अटल सिंह ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति निष्ठा, प्रेम और समर्पण की भावना को सदैव बनाए रखना चाहिए।”उन्होंने बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयता की थीम पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति शामिल रही। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत. सिंह, काली राम, प्रीति सिंह, सुनीता सिंह, सपना पांडेय, सभाजित सिंह, संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।



