Breaking Newsभारत

आरटीआई और मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जागा जिला प्रशासन जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अफसरों साथ किया 147B रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण: काली शंकर यदुवंशी

आरटीआई और मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जागा जिला प्रशासन जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अफसरों साथ किया 147B रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण: काली शंकर यदुवंशी

चौरी-चौरा, गोरखपुर। वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के निरंतर जमीनी संघर्ष और आरटीआई से हुए बड़े खुलासों का जिला प्रशासन ने आखिरकार संज्ञान ले लिया है।

काली शंकर यदुवंशी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और मुख्य सचिव को साक्ष्यों के साथ भेजे गए शिकायती पत्र के बाद हरकत में आए जिलाधिकारी गोरखपुर ने आज स्वयं सम्पार संख्या 147B रेलवे ओवरब्रिज मुंडेरा बाजार का दौरा किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासन को उपलब्ध कराए गए तथ्यों की गहनता से जांच की। इस बड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि पूर्व में जनता के हित के लिए स्वीकृत और पारित Y मॉडल को एक सोचे समझे षड्यंत्र के तहत कुछ रसूखदारों के निजी लाभ के लिए L मॉडल में परिवर्तित कर दिया गया था। उन्होंने साफ किया कि इस फेरबदल के लिए कोई भी नया शासनादेश जारी नहीं किया गया था जो सीधे तौर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को अंधकार में रखकर किया गया बहुत बड़ा प्रशासनिक भ्रष्टाचार था।

काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि इस जनविरोधी मॉडल के खिलाफ उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सम्मानित व्यापारियों, किसानों और आम जनता ने लगातार सड़क पर उतरकर ऐतिहासिक प्रदर्शन और संघर्ष किया है जिसका प्रभाव आज दिखा है।

काली शंकर यदुवंशी ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पुरजोर मांग की है कि चौरी-चौरा की लाखों जनता की समस्या के स्थाई समाधान के लिए इस रेलवे ओवरब्रिज के मूल Yमॉडल को तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि वाई मॉडल बहाल होने से मुंडेरा बाजार के सैकड़ों छोटे बड़े व्यापारियों का व्यापार उजड़ने से बच जाएगा और क्षेत्र में व्यापारिक सुगमता आ सकेगी। यदुवंशी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता के हक और स्वाभिमान की यह लड़ाई अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और जब तक धरातल पर वाई मॉडल का निर्माण शुरू नहीं हो जाता तब तक उनका और क्षेत्र की जनता का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button