Breaking Newsभारतराजनीति

आज तीन जिलों के तूफानी दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, अयोध्या और बस्ती को देंगे 937 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

आज तीन जिलों के तूफानी दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, अयोध्या और बस्ती को देंगे 937 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अयोध्या और बस्ती में कुल 937 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अयोध्या में 432.70 करोड़ की 217 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे अयोध्या जनपद के सोहावल पहुंचेंगे। यहां वह बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद ₹432.70 करोड़ की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बस्ती के लिए रवाना होंगे।

बस्ती में 504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री बस्ती जिले के हरैया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह ₹27 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री हरैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹504.34 करोड़ की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और सहायता सामग्री भी वितरित की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे

अयोध्या और बस्ती के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न सरकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका यह दौरा प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button