Breaking Newsभारत

आगरा के ARTO ललित कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 1.82 करोड़ कैश व 20 करोड़ के आभूषण मिले

आगरा के ARTO ललित कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 1.82 करोड़ कैश व 20 करोड़ के आभूषण मिले

आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में सतर्कता टीम ने एक अधिकारी के आवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी, हीरे के आभूषण और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। जांच एजेंसी ने सभी बरामदगी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये आंका गया है।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था। शासन के निर्देश पर मामले की विवेचना की जा रही है। न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई।

घर के कई स्थानों पर छिपाकर रखे थे आभूषण

तलाशी के दौरान नकदी अलग-अलग पैकेटों में घर के विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इनमें लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में आवासीय भूखंड, फ्लैट, कृषि भूमि और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। दो लग्जरी कारों के साथ बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।सतर्कता अधिष्ठान ने बरामद संपत्तियों को जांच में शामिल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता ने लखनऊ सेक्टर की टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button